• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  00:56 नवंबर Last Updated :
खेल
'अब संन्यास ले सकते हैं साइमंडस'
वार्ता
शुक्रवार, जून 5, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हिली का मानना है कि ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंडस को ट्वेंटी-20 विश्वकप के ठीक पहले अनुशासनहीनता के कारण स्वदेश बुलाने के बाद अब यह विवादास्पद ऑलराउंडर संन्यास ले सकता है।

हिली ने कहा कि साइमंडस ने अपनी हरकतों से क्रिकेट को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि साइमंडस को शराब पीने की बुरी लत के कारण एक बार फिर सजा मिली है और हो सकता है कि इस बार उनका करियर ही समाप्त हो जाए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कहा कि साइमंडस की इन हरकतों का एक कारण यह हो सकता है कि वह क्रिकेट से उब चुके हैं और चाहते हों कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाए। मुझे नहीं पता कि वह क्रिकेट खेलना चाहते हैं या नहीं। हो सकता है कि वह अनुबंध के कारण मजबूर होकर टीम में शामिल होते हों।

हिली ने याद दिलाया कि कैसे पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न को भी 2003 विश्वकप के पहले प्रतिबंधित दवा के कारण प्रतिबंध झेलना पड़ा था और वह स्वदेश लौट गए थे। उन्होंने कहा कि अब साइमंडस ने भी कुछ ऐसा ही किया है और ऑस्ट्रेलियाई टीम को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि साइमंडस की यह करतूत विध्वंसक है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता जो युवा साइमंड्स की तरह ही बनना चाहते थे उनके लिए यह स्थिति तो बहुत ही दुखद होगी। साइमंडस ने अपनी इन हरकतों से अपने प्रशंसकों को भी निराश किया है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
aise khiladi jaldi jaye
bhajan, hb@yahoo.co, patna
 
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।