• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:14 नवंबर Last Updated :
फोकस
कुंबले ने शुरू की कमेंटेटर के तौर पर नई पारी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, शुक्रवार, जून 5, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने अपने पुराने साथी सौरव गांगुली के नक्शे-कदम पर चलते हुए बतौर कमेंटेटर नई पारी शुरू की है। कुंबले इंग्लैंड में खेले जा रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर कमेंटरी करते दिखेंगे। गांगुली ने भी दो दिन पहले इसी चैनल के लिए कमेंटरी करना स्वीकार किया था।

कुंबले ने कहा, "मैदान के बाहर रहूं या भीतर, मैंने हमेशा क्रिकेट की सेवा करने के बारे में ही सोचा है। ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स चैनल के साथ जुड़ना मेरे लिए एक नई पारी और नई चुनौती है। मैंने इससे पहले क्रिकेट की गंभीर व्याख्या कभी नहीं की।"

इस अवसर पर ईएसपीएन सॉफ्टवेयर इंडिया के प्रबंध निदेशक आरसी वेंकटेश ने कहा कि कुंबले एक महान खिलाड़ी हैं और क्रिकेट के प्रति उनके लगाव के कारण ही ईएसपीएन ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है। वेंकटेश ने कहा, "हम सभी कुंबले के क्रिकेट ज्ञान से अच्छी तरह परिचित हैं। मुझे आशा है कि वह क्रिकेट के मनोविज्ञान के बारे में दर्शकों को ज्यादा अच्छा ज्ञान दे सकेंगे। ईएसपीएन अपनी टीम में उनका स्वागत करता है।"
ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान कुंबले के अलावा वसीम अकरम, संजय मांजरेकर, एलन विलकिंस, हर्ष भोगले, नासिर हुसैन, डेविड लॉयड, इयान चैपल, साइमन डोउल, केपलर वेसेल्स, इयान बिशप, रानिल अभेयनायके और अतहर अली खान ईएसपीएन समूह के लिए कमेंटरी करते दिखेंगे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें