• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:05 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
कर अवरोधक हटाए जाएं : सीआईआई
वार्ता
नई दिल्ली, सोमवार, जून 15, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने वित्त मंत्रालय को भेजे बजट पूर्व सलाह में कहा है कि बजट को निवेशकोन्मुखी बनाकर देश के विकास के लिए कर अवरोधकों को दूर किया जाना चाहिए।

सीआईआई ने कहा है कि 2009-10 का बजट निवेशोन्मुखी होना चाहिए, ताकि देश आर्थिक मंदी से निपट सके और आर्थिक विकास को फिर से पटरी पर लाया जा सके। सभी उद्योगों के लिए लंबी अवधि के लिए वित्तीय उपलब्धता के सवाल पर इस संगठन ने कहा कि आयकर अधिनियम के तहत विशेष लाभार्जन के प्रावधान को फिर से शुरू किया जाना चाहिए।

संगठन का कहना है कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा स्वीकार की गई डेरिवेटि ट्रेडिंग गतिविधियों को आयकर अधिनियम के लिए अन्य व्यापारिक गतिविधियों की तरह माना जाना चाहिए।

सीआईआई का यह भी कहना है कि पोर्टफोलियो प्रबंधन योजना के तहत सेबी में पंजीकृत प्रोफशनलों की आय को बिजनेस से प्राप्त आय नहीं माना जाना चाहिए।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें