• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:14 नवंबर Last Updated :
खेल
'भारतीय प्रशंसकों की 'हूटिंग' ने हमें जिताया'
वार्ता
सोमवार, जून 15, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप के एक बेहद अहम मैच में टीम इंडिया के खिलाफ तीन रन से जीत दर्ज करने वाली मेजबान टीम के कप्तान पाल कोलिंगवुड ने कहा कि भारतीय टीम के प्रशंसकों की 'हूटिंग' ने उनकी टीम को जीत के लिए प्रेरित किया।

एक समाचार पत्र ने कोलिंगवुड के हवाले से कहा कि मैच के पहले कुछ भारतीय प्रशंसकों ने हम पर फिकरे कसे और इससे हमें काफी दुख हुआ लेकिन इसके बाद हम जीत के इरादे से ही मैदान में उतरे और जीत दर्ज करके ही दम लिया। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारे लिए यह किसी आठवें आश्चर्य से कम नहीं था क्योंकि हम अपने घरेलू मैदान पर थे लेकिन इसके बाद हमारे खिलाड़ियों ने गजब का प्रदर्शन करते हुए हमें एक अहम जीत दिला दी।

भारत के खिलाफ इस 'करो या मरो' के मैच में आक्रामक बल्लेबाज केविन पीटरसन ने 25 गेंदों में शानदार 46 रनों की पारी खेलकर टीम को 150 रन के स्कोर के पार पहुंचाया। इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधकर रख दिया। कोलिंगवुड ने कहा कि यह हमारी टीम का एक सामूहिक प्रयास था। हम जीते और इसमें हमारे सभी 11 खिलाड़ियों का जबर्दस्त प्रयास था।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें