गोविंदा-डेविड की जोड़ी फिर पर्दे पर दिखेगी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली,
मंगलवार,
जून 16,
2009
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और मशहूर निर्देशक डेविड धवन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धूम मचाने की तैयारी में है। दोनों 17वीं फिल्म में साथ-साथ काम करने जा रहे हैं।
डेविड की आगामी फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' में गोविंदा अभिनय करेंगे। गोविंदा ने कहा, "डेविड के साथ काम करने से कभी यह महसूस नहीं होता है कि आप किसी बड़े निर्देशक के साथ आप काम कर रहे हैं। मैं उन पर किताब लिखने की योजना बना रहा हूं।"