• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  00:56 नवंबर Last Updated :
साक्षात्कार
धोनी को ब्रेक की जरूरत : स्टीव वॉ
भाषा
नई दिल्ली, शुक्रवार, जून 19, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारत के जल्दी बाहर होने के पीछे परोक्ष रूप से खिलाड़ियों खासकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की थकान को कसूरवार ठहराते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वा ने कहा कि इस नाकामी के बावजूद धोनी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल नहीं उठाए जा सकते, जिसे बस कुछ दिन खेल से ब्रेक की जरूरत है।

वॉ ने कहा, धोनी बेहतरीन कप्तान है, लेकिन लगता है कि उसका हनीमून पीरियड खत्म हो रहा है। उसे कुछ दिन क्रिकेट के माहौल से बाहर रहने की जरूरत है। मुझे पूरा यकीन है कि टी-20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के दुख को भुलाकर टीम इंडिया कैरेबियाई दौरे पर जीत दर्ज करेगी।

यहां स्टीव वॉ फाउंडेशन इंडिया के लॉन्च के सिलसिले में आए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड में चल रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप से भारत और ऑस्ट्रेलिया के जल्दी बाहर होने के कारणों के बारे में पूछने पर कहा कि क्रिकेट के इस प्रारूप में कुछ भी संभव है, लिहाजा हैरान होने की जरूरत नहीं है।

टीम इंडिया पिछले कुछ अर्से से लगातार क्रिकेट खेल रही है, जिसमें न्यूजीलैंड दौरा दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल और इंग्लैंड में टी-20 विश्व कप शामिल है। उन्होंने कहा टी-20 क्रिकेट अचरजों से भरा है।

इसमें हर पल मुस्तैद रहने की जरूरत है। कोई भी टीम 20 ओवर अच्छा खेलकर जीत सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया का जल्दी बाहर होना साबित करता है कि यह प्रारूप कितना अप्रत्याशित है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।