• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 20,  2010  11:44 मार्च Last Updated :
खेल
टीम इंडिया के घायल शेर गए थे विश्व कप जीतने!
एनडीटीवीखबर.कॉम
नई दिल्ली, शुक्रवार, जून 19, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
दुनियाभर में ट्वेंटी-20 के विश्व कप में जीत की प्रबल दावेदार बताई जा रही टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई।  इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण टीम की फीजियो की रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाता है। इस रिपोर्ट को दरकिनार कर खिलाड़ियों का चयन किया गया और यह उम्मीद की जा रही थी कि घायल शेर मैदान मार लेंगे। यहां तक की चयन कर्ताओं ने भी रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया।

रिपोर्ट के अनुसार टीम के पांच अहम खिलाड़ी खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे। अनफिट लोगों में खुद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, और आरपी सिंह शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक युवराज सिंह की घुटने में चोट और सूजन थी। ये चोट ग्रेड1 टीयर की थी। फीजियो ने युवराज को रेगुलर आइस पैक, एक्वा सेशन और आराम की सलाह दी थी।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीठ के निचले हिस्से में दर्द था। उन्हें जिम, एक्वा सेशन, ग्रैंडुलर सेशन, वर्टिब्रल साइक्लिंग और आराम की सलाह दी गई थी।

जहीर खान के बाएं कंधे में चोट और पैर में मोच थी, इन्हें कंधे को पूरा आराम देने और फीजियोथैरेपी करानी की सलाह दी गई थी।

वीरेंद्र सहवाग की चोट भी ग्रेड-1 टीयर की बताई गई थी। सहवाग की कमर में दर्द था और फीजियो ने  एक्वा सेशन, स्लिंग ग्रैंडुलर सेशन, वर्टिब्रल और पुली और योग करनी की सलाह दी गई थी।

तेज गेंदबाज आरपी सिंह के भी दाएं पैर में चोट थी।
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
Shaayad is riport se ham kriket premiyon ko santosh hoga ki chalo anafit the isiliye haare
Pradeep, Pradeepvrma@gmail.com, Kolkata
मुझे लगता है कि यह चोट की बात अपने आप को सन्तोष दिलाने वाली बात है क्योंकि चोटिल होने के बावजूद युवराज ने बहुत उम्दा खेल दिखाया।
सौरव, saurav_cs2007@rediffmail.com, देल्हि
 
खोजें
 
फोकस
जापान के वैज्ञानिकों ने आनुवांशिक रूप से संशोधित एक ऐसे मच्छर का विकास किया है जिसका काटना टीके के समान होगा।