• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  00:56 नवंबर Last Updated :
खेल
बॉलीवुड के शहंशाह ने दी पाक टीम को बधाई
वार्ता
मुंबई, सोमवार, जून 22, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ट्वेंटी-20 विश्वकप का विजेता बनने पर बधाई दी है।

अमिताभ ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पाकिस्तानी टीम ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। भारत के ट्वेंटी-20 के खिताबी होड़ से बाहर होने से निराश अमिताभ ने कहा कि इस टूर्नामेंट के फाइनल में दो एशियाई देशों का प्रवेश खुशी दे रही थी। पाकिस्तान ने तो फाइनल में कमाल का खेल दिखाया। वह योजनाबद्ध तरीके से खेले और जीत हासिल की।

बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने लाडर्स के ऐतिहासिक मैदान में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विश्वकप का खिताब जीता। पाकिस्तानी खिलाड़ी इस फाइनल मैच में योजनाबद्ध तरीके से खेले। मैं उन्हें बधाई देता हूं।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दौरे पर श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था और फिर उसने वहां का दौरा ही रद्द कर दिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2011 में वहां आयोजित होने वाले वनडे विश्वकप को वहां से स्थानांतरित कर दिया था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए स्थिति प्रतिकूल थी।

उन्होंने कहा, 'हाल के दिनों में दोनों ही टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे में कुल मिलाकर देखे तो इस परिणाम में जीत को क्रिकेट की हुई है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।