• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 20,  2010  11:40 मार्च Last Updated :
खेल
जीत की हकदार थी पाक की टीम : कुंबले
वार्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, जून 23, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर पाकिस्तान की टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और यह टीम जीत की हकदार थी।

कुंबले ने एक खेल वेबसाइट के लिए लिखे अपने लेख में कहा, 'अधिकतर लोगों को पाकिस्तान की इस जीत से आश्चर्य हुआ होगा लेकिन मुझे ऐसा कुछ नहीं लगा।'

यह टीम पिछले ट्वेंटी-20 विश्व कप में भी फाइनल खेली थी लेकिन थोड़े अंतर से भारत के हाथों हार गई। इस बार भी उनकी शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही लेकिन वे सफलता के भूखे थे। बल्लेबाजी के मामले में पाकिस्तान में भारत और दक्षिण अफ्रीका की तरह बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं।'

कुंबले ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में तीन अहम विकेट झटकने वाले धुरंधर तेज गेंदबाज अब्दुल रज्जाक की प्रशंसा करते हुए कहा कि बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी से पाकिस्तान टीम को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, 'रज्जाक की वापसी से कप्तान यूनुस खान को टीम की गेंदबाजी में संतुलन बिठाने में सहूलियत हुई और उन्होंने उमर गुल को पारी के दूसरे हाफ में गेंदबाजी के आक्रमण पर लगाया।'

38 वर्षीय कुंबले ने पाकिस्तानी टीम के स्पिनरों की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'सईद अजमल का (दूसरा) खेलना काफी मुश्किल था और शाहिद अफरीदी ने बेहद शानदार गेंदबाजी की। इसके अलावा फाइनल मैच के शुरुआती ओवर में दिलशान को आउट करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी टूर्नामेंट के शुरु से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
जापान के वैज्ञानिकों ने आनुवांशिक रूप से संशोधित एक ऐसे मच्छर का विकास किया है जिसका काटना टीके के समान होगा।