• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
खेल
इस साल नहीं खेला जाएगा देवधर ट्राफी टूर्नामेंट
वार्ता
मुंबई, बृहस्पतिवार, जुलाई 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए वर्ष 2009-10 में देवधर ट्राफी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कराने का फैसला किया है।

बीसीसीआई की दौरा कार्यक्रम निर्धारण समिति की बैठक में यह तय किया गया कि आगामी सीजन में व्यस्तता के कारण देवधर ट्राफी का आयोजन कर पाना संभव नहीं होगा। वर्ष 1973-74 में इस सालाना टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से यह पहला मौका होगा जब इसका आयोजन नहीं होगा।

इस बीच, बीसीसीआई ने मुश्ताक अली के नाम पर गठित घरेलू ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट का आयोजन इस साल कराने का फैसला किया है। गत सीजन में आईपीएल टूर्नामेंट के नजदीक होने के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया था।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।