• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
भारत से
मुजफ्फरनगर में गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लखनऊ, बृहस्पतिवार, जुलाई 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दबंगों ने एक गर्भवती महिला के घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।

जिले के मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा की एक 32 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के पांच लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक गांव के कुछ लोगों ने कुछ दिन पहले उसे व उसके पति को पीटा था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। शिकायत से क्षुब्ध पांच लोग 28 जून की रात उसके घर में घुस गए और सास-ननद को बांधकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मंसूरपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई।
पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंसूरपुर थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने गुरुवार को कहा कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।