• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  00:56 नवंबर Last Updated :
फोकस
चिदंबरम पर जूता फेंकने वाले पत्रकार की नौकरी गई
वार्ता
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, जुलाई 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
सिख विरोधी दंगों का रोष जाहिर करने के लिए आम चुनाव के दौरान गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंकने वाले सिख पत्रकार जरनैल सिंह को उसके अखबार समूह ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

जरनैल सिंह 'दैनिक जागरण' में संवाददाता थे और 7 मई की इस घटना के बाद उन्हें 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया गया था। अखबार ने कांग्रेस मुख्यालय में भरे संवाददाता सम्मेलन में जूता फेंकने की करतूत को पत्रकारिता मानकों के विरूद्ध करार दिया और इसे अपने संगठन के अनुशासन का घोर उल्लंघन बताया।

जरनैल ने बताया कि चुनाव नतीजे आने और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुझे मेरे प्रबंधकों ने कार्यालय बुलाया था और मुझ से इस्तीफा देने को कहा था, लेकिन मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

गृह मंत्री पर जूता फेंकने की इस घटना के बाद आम चुनाव के आखिरी दौर में जूता फेंकने की घटनाओं की झड़ी लग गई थी और कुछ नेता तो मंच के सामने जाल लगाकर सभाएं करने लगे थे। और तो और विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री तक की सभाओं में इस तरह घटनाएं होने लगी थीं।

इस घटना से स्तब्ध कांग्रेस ने भी अपनी चुनाव रणनीति में फेरबदल किया था ओर दिल्ली से अपने दो उम्मीदवारों जगदीश टाइटलर और सज्जन सिंह को बदल दिया था।

अपनी बर्खास्तगी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जरनैल ने आरोप लगाया कि अखबार के प्रबंधकों ने चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में यह कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि प्रबंधकों के इस कदम से उनका हौसला टूटा नहीं है और सिखों के खिलाफ हुई नाइंसाफी से लड़ने की उनकी भीतरी ताकत और बढ़ी है। अलबत्ता जरनैल ने माना कि जूता फेंक कर रोष जताने का उनका कदम सही नहीं था।

जरनैल की पत्र सूचना कार्यालय की मान्यता पहले ही समाप्त की जा चुकी है और जो जूता उछाला गया था वह भी अभी पुलिस के कब्जे में है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।