• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
खेल
पीसीबी ने आसिफ पर लगाया दस लाख का जुर्माना
वार्ता
बृहस्पतिवार, जुलाई 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विवादास्पद तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर गत वर्ष दुबई में मादक पदार्थ रखने के आरोप में पकड़े जाने के मामले में बतौर जुर्माना दस लाख रुपये का दंड लगाया है। इस मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की सिफारिश पर पीसीबी ने आसिफ पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है। इस समिति के अध्यक्ष वसीम बारी ने बताया कि आसिफ ने भी अपनी गलती मानते हुए इस फैसले को स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि आसिफ गत वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट से स्वदेश लौटने के दौरान दुबई हवाईअड्डे पर अफीम के साथ पकड़े गए थे। पीसीबी ने अपने बयान में कहा कि जांच समिति की अनुशंसा पर हमने आसिफ पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।