एशियाई युवा खेलों में भारत ने तीन और पदक जीते
भाषा
बृहस्पतिवार,
जुलाई 2,
2009
एशियाई युवा खेलों में रोहित कुमार की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्णिम कामयाबी के साथ भारत ने बृहस्पतिवार को खेल के तीसरे दिन कुल तीन पदक जीते। भारत ने खेलों के पहले दिन तीन पदक जीतने के बाद दूसरे दिन खाली हाथ रहने की मायूसी को पीछे छोड़ दिया।
सेल्विन जेबराज ने लड़कों की 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत और लड़कियों की 400 मीटर बाधा दौड़ में सुषमा मेकाला ने कांस्य पदक जीता। रोहित कुमार के प्रदर्शन से भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। रोहित ने 74.60 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया जबकि सेल्विन जेबराज 54.41 सेकेंड का समय लेकर अपनी दौड़ में दूसरे स्थान पर रही और सुषमा ने एक मिनट 03.44 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। पुरुषों की चार सौ मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक चीन के चेन डांग ने और लड़कियों की 400 बाधादौड़ का स्वर्ण चीन की चेंग याफान ने जीता।