'रूस-अमेरिका संबंध शीतयुद्ध काल के स्तर पर'
भाषा
बृहस्पतिवार,
जुलाई 2,
2009
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की रूस की अगले सप्ताह शुरू होने वाली तीन दिवसीय यात्रा से पहले रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि दो पूर्व शत्रुओं के बीच द्विपक्षीय संबंध शीतयुद्ध के स्तर पर पहुंच गए हैं।
क्रेमलिन की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए अपने वीडियो ब्लॉग में मेदवेदेव ने कहा कि दुर्भाग्यवश बीते वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए। विश्वास का संकट है, कार्रवाई की कमी है, किसी भी नए कदम के लिए अनिच्छा है लेकिन तथ्य यही है कि रूस-अमेरिका संबंध शीतयुद्ध काल के स्तर तक गिर गए हैं। हालांकि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों में व्यक्तिगत स्तर पर अच्छे संबंध रहे। हालात बदलने के लिए ओबामा प्रशासन के इच्छुक होने का स्वागत करते हुए मेदवेदेव ने उसके अनुरूप कार्य करने के लिए तैयार रहने की इच्छा जताई।