• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:10 नवंबर Last Updated :
फोकस
समलैंगिकता के विरोध में सड़क पर उतरेंगे रामदेव
वार्ता
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, जुलाई 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (14)
योग गुरु बाबा रामदेव ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा समलैंगिकता को कानूनी अपराध की श्रेणी से हटाए जाने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने समलैंगिकता को वैध करार देने के लिए कानून बनाने की कोशिश की तो इसके विरोध की सड़कों पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
एक बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि दुख की बात है कि सरकार ऐसे मानसिक रूप से बीमार लोगों को संरक्षण देने के लिए कानून बनाना चाहती है जबकि आज सबसे ज्यादा जरूरत आतंकवादियों, भ्रष्टाचारियों, बलात्कारियों तथा जहरीली मिलावट करने वाले तत्वों को मृत्युदंड देने वाले कानून बनाने की। उन्होंने कहा कि ऐसे मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए सरकार को पुर्नवास केन्द्र व अस्पताल खोलने चाहिए न कि उन्हें सरंक्षण देने के लिए कानून बनाने की बात सोचनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दरअसल समलैंगिकता का समर्थन पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण है। इस तरह की सोच से
कुल वंश सभी नष्ट हो जाएंगे। दरअसल, यह सोच भारत जैसे समृद्ध संस्कृति वाले देश की पारिवारिक व्यवस्था को ही नष्ट करने की साजिश है और यह सोच बौद्धिक मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक नैतिक व्यवस्था व सभी धर्म इस तरह की सोच के खिलाफ है तथा सभी को एकजुट होकर इस षडयंत्र के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होना चाहिए। योगगुरु ने कहा कि हमारे नीति निर्माताओं को भी इस बात का आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या वह चाहेंगे कि उनके बच्चे समलैंगिक बने और परिवार व वंश को वहीं समाप्त कर दें।
टिप्पणियां:
पढ़ें (14)
टिप्पणियां
थैंक यू वैरी मच बाबा जी।
धीरज कुमार, jaiswal_dhiraj_kumar@yahoo.com, jaunpur
बाबाजी बिल्कुल सही हैं।
हेमवती नंदन , nandanh@hotmail.com, जकार्ता , इंडोनेशिया
मैं यहाँ अपना पक्ष रखते हुए सिर्फ इतना कहना चाहूँगा की समलैंगिकता एक प्राकृतिक बात है यहाँ कुछ भी ऐसा नहीं है की इंसान के जन्म लेने के बाद उसे यह ऑप्शन ... पढ़ें
गौतम , yadav13@in.com, न्यू डेल्ही
 
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।