• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:49 नवंबर Last Updated :
खेल
गंभीर तीन पर कायम, हरभजन छठे स्थान पर
वार्ता
दुबई, बृहस्पतिवार, जुलाई 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारतीय ओपनर गौतम गंभीर दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं जबकि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम टेस्ट सूची में गंभीर सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। हालांकि शीर्ष दस बल्लेबाजों में गंभीर अकेले भारतीय हैं लेकिन उसके बाद सचिन तेंदुलकर (13वें), वीवीएस लक्ष्मण (15वें) और आक्रामक ओपनर वीरेंद्र सहवाग (20वें स्थान) के रूप में तीन भारतीय बल्लेबाज इस सूची में मौजूद हैं।

पाकिस्तानी कप्तान यूनुस खान दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं जबकि श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जहां तक गेंदबाजों की रैंकिंग का सवाल है तो हरभजन भारत के शीर्षस्थ गेंदबाज हैं। वह रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं जबकि कंधे की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज जहीर खान 11वें और इशांत शर्मा 20वें स्थान पर हैं।

टीमों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 128 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है जबकि दक्षिण अफ्रीका 119 अंकों के साथ दूसरे और भारत 117 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इस बीच श्रीलंका चौथे स्थान पर है लेकिन आगामी सीरीज में उसे टक्कर दे रहा पाकिस्तान छठे स्थान पर है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।