• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
समाचार
'इज्जत' से नॉन-स्टॉप दौड़ी 'ममता एक्सप्रेस'
एजेंसियां
नई दिल्ली, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (13)
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने 2009-10 के रेल बजट में दिल्ली से देश के बारह स्थानों के लिए नॉन स्टॉप चलने वाली 'दूरांत एक्सप्रेस' चलाने और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 'इज्जत' स्कीम के तहत 25 रुपये का मासिक टिकट देने की घोषणा की। किराया नहीं बढ़ने से मुसाफिरों ने राहत की सांस ली।

तत्काल टिकट अब पांच दिन की बजाय दो दिन पहले मिलेंगी और इसके लिए शुल्क 150 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। 57 नई ट्रेनें चलाने,  27 ट्रेनों का चालन क्षेत्र बढ़ाने और 13 ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बजट में दिया गया है।

मता बनर्जी ने घोषणा की कि देश के 50 स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा और 375 मॉडल स्टेशन बनेंगे।

जिन स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का उन्होंने प्रस्ताव किया है, उनमें प्रमुख है :- छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, पुणे, नागपुर, हावड़ा, सियालदह, नई दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, चेन्नई, न्यू जलपाईगुड़ी, पुरी, कोच्चि, गया, भोपाल, हबीबगंज, अहमदाबाद, तिरुपति, बेंगलुरु बेंगलुरू ( शहर), आगरा, मथुरा, जयपुर आदि।

सके अलावा लंबी दूरियों की गाड़ियों में डॉक्टर का इंतजाम होगा। सात शहरों में रेलवे, एंबुलेस सेवा मुहैया करेगी।

5000 डाकखानों में ई-टिकट पाने की सुविधा होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि 1000 स्टेशनों पर आरक्षण सुविधा बढ़ाई जाएगी। टिकट बिक्री के लिए 50 मोबाइल वैन चलाए जाएंगे। ट्रेन में मनोरंजन और सूचना की सुविधाएं भी दी जाएंगी। 200 स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी।

रेल मंत्री ने कहा कि 6650 कर्मचारी क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा और रेलवे की जमीन पर सात नर्सिंग कॉलेज बनेंगे। उन्होंने कहा कि अब वेटिंग टिकटों पर यात्रियों को एसएमएस से अपडेट मिलेगा।

रेल कर्मचारियों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए वजीफा दिया जाएगा। रेल बजट में बीमार कोच फैक्ट्रियों का अधिग्रहण करने की बात भी कही गई है।

पश्चिम बंगाल के काचरापाड़ा में नई रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण किया जाएगा। रेलवे की जमीन का औद्योगिक इस्तेमाल किया जाएगा। फल-सब्जियों के लिए रेलवे के कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। रेल बजट में दिल्ली और चेन्नई के बीच सुपर फास्ट पार्सल  एक्सप्रेस सर्विस शुरू करने की बात कही गई है। रेल कर्मचारियों के लिए 16 नए अस्पताल बनेंगे। महाप्रबंधकों को बीमार रेलकर्मियों के इलाज के लिए 4 लाख रुपये तक की मदद देने का अधिकार दिया गया है।

रेल बजट में युवाओं के लिए विशेष 'युवा' रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा भी की गई है। इन रेलगाड़ियों को प्रमुख शहरों के बीच चलाया जाएगा, ताकि युवा और कम आय वर्ग के लोग कम किराये में यात्रा कर सकें।

1000 किलोमीटर से 2500 किलोमीटर तक का सफर तय करने वाली इन रेलगाड़ियों में 1500 किलोमीटर तक 299 रुपये और 2500 किलोमीटर तक का 399 रुपये किराया लगेगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (13)
टिप्पणियां
यह बजट सिर्फ बंगाल को नज़र में रख कर बनाया गया है, गुजरात से उत्तर प्रदेश या बिहार जाने वालो के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है,केंद्रीय मिनिस्टर ... पढ़ें
रजनीश कुमार मिश्र , rajnishmishraa@rediffmail.com, सूरत
जम्मू कश्मीर के लिए कुछ भी क्यों नहीं है?
अभय ताम्बे, abhaytambe@in.com, पुणे
पूरी तरह बंगाल का बजट है। विश्वस्तरीय ५० स्टेशनों में बंगाल के ४ स्टेशन उसमें भी कलकत्ता के ३।
बच्छराज , bnakhat@gmail.com, ठाकुरगंज, किशनगंज
 
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।