• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:49 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
सभी राजदूतों ने छोड़ा होंडूरास : ईयू
वार्ता
स्टाकहोम, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
यूरोपीय संघ (ईयू) ने मध्य अमेरिकी देश होंडूरास में निर्वासित राष्ट्रपति मैनुअल जिलेया को पुनर्बहाल करने की मांग करते हुए कहा है कि इसके सभी 27 सदस्य देशों के राजदूत होंडूरास छोड़ चुके हैं।

ईयू के अध्यक्ष स्वीडन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि होंडूरास में ईयू के प्रतिनिधि स्पेन के राजदूत को भी सलाह मशविरा के लिए वापस बुला लिया गया है। बयान में कहा गया है कि देश में उत्पन्न राजनीतिक संकट और कानून के उल्लंघन पर ईयू चिंतित है। ईयू ने सभी दलों और संस्थाओं को इस मासले का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि होंडूरास की सेना ने सेना प्रमुख को हटाए जाने के बाद वामपंथी शासक जिलेया का तख्ता पलट कर दिया था। जिलेया वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के समर्थक हैं।

दूसरी ओर, तख्ता पलट के बाद बनी अंतरिम सरकार के प्रमुख राबर्टों मिशेलेती ने कहा है वह देश में शीघ्र चुनाव कराना चाहते हैं लेकिन जिलेया को दोबारा पदस्थापित कर पाना काफी कठिन होगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।