• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:57 नवंबर Last Updated :
खेल
वेस्टइंडीज के 6 विकेट गिरे, 26 ओवर 184 रन
एजेंसियां
सेंट लूसिया, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमों के बीच स्थानीय ग्रास इस्लेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  26 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184  रन बना लिए हैं। बारिश की वजह से दोबारा रुकने के बाद एक बार फिर चालू हुआ है।

क्रिस गेल 27 रन बनाकर नेहरा की गेंद पर धोनी के हाथों कैच आउट हुए। मोर्टन 22 रन, सरवन 62रन, चंद्रपाल 15 रन,  ड्वेन ब्रेवो 13, डैरेन ब्रेवो 21 रन बनाकर आउट हुए।

बारिश की वजह से देर से शुरू हुए मैच को 36 ओवरों तक सीमित कर दिया गया है। मैच को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होना था लेकिन तेज हवा के साथ आई बरसात ने खिलाड़ियों को मैदान में जाने से रोक दिया।

इससे पहले, भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं।

भारत ने 26 जून को खेला गया पहला मैच 20 रनों से जीता था। 28 जून को किंग्सटन में ही खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी।

भारतीय टीम दो परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है। प्रवीण कुमार की जगह ईशांत शर्मा आक्रमण पंक्ति की कमान संभालेंगे जबकि रवींद्र जडेजा के स्थान पर अभिषेक नायर को मौका दिया गया है। वेस्टइंडीज टीम बिना किसी परिवर्तन के खेल रही है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।