• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
युकियो अमानो चुने गए आईएईए के नए प्रमुख
भाषा
न्यूयार्क, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
परमाणु नि:शस्त्रीकरण और अप्रसार के क्षेत्र में काम का लम्बा अनुभव रखने वाले जापान के राजनयिक युकियो अमानो को अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी 'आईएईए' का नया प्रमुख चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता मिचेल मोंतास ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के परमाणु वॉचडॉग संगठन आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने युकी अमानो को एजेंसी का नया महानिदेशक चुना है।

अमानो वर्ष 1997 से इस पद पर काम कर रहे मोहम्मद एलबरदेई की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 नवम्बर को खत्म हो रहा है।

मिचेल ने बताया कि मतदान के अंतिम दौर में बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि अमानो को 23 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दक्षिण अफ्रीका के अब्दुल समद मिंती को 11 मत मिले। एक सदस्य ने वोट नहीं डाला। उन्होंने बताया कि 62 वर्षीय अमानो की आईएईए के पांचवें महानिदेशक के रूप में नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड की फिर बैठक होगी। अमानो इस वक्त विएना में इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशंस में जापान के राजदूत तथा आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य हैं।

अमानो की परमाणु नि:शस्त्रीकरण के लिए हुई कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पहलों, परमाणु अप्रसार और एटमी उर्जा नीति की प्रक्रिया शुरू करने में भूमिका रही है। वह विज्ञान, परमाणु उर्जा तथा शस्त्र नियंत्रण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।