उत्तराखंड में बस नदी में गिरी, 30 की मौत
एनडीटीवी इंडिया संवाददाता
देहरादून,
शुक्रवार,
जुलाई 3,
2009
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उत्तरकाशी के भटवाड़ी में हुआ। बस उत्तरकाशी से गंगोत्री जा रही थी और इसमें 40 लोग सवार थे। भाटवाड़ी के पास बस भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं।