• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
भारत से
मूर्ति विवाद पर माया ने बुलाई आपात बैठक
वार्ता
नई दिल्ली, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
मूर्तियों और स्मारकों की स्थापना को लेकर विपक्षियों तथा अदालती दबाव झेल रही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी पार्टी की शनिवार को आवश्यक बैठक बुलाई है, जिसमें इन दबावों से निपटने के लिए आक्रामक रणनीति बनाई जा सकती है।

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गयी बैठक में सांसदों, विधायकों और को-ऑर्डिनेटरों तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक रहेगी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में संप्रग सरकार और कांग्रेस के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर शर्म दिवस मनाने संबंधी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि स्मारकों और मूर्तियों को लेकर की जा रही आलोचनाओं का जवाब देने के लिए मायावती लखनऊ में एक बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा भी कर सकती हैं।

इससे पहले 20 जून को सभी राज्यों से बसपा पदाधिकारियों को बुलाकर मायावती ने अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए थे। उसी बैठक में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दलितों को लेकर नौटंकी करने का आरोप लगाया था।

उसमें 112 पृष्ठ की एक पुस्तक भी जारी की गई थी, जिसमें कांग्रेस पर दलितों की भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है। पुस्तक में मीरा कुमार को लोकसभा अध्यक्ष बनाये जाने के कारणों पर भी चर्चा की गई है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।