• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:30 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
ट्रेनों में अब ले सकेंगे माछ-भात का लुत्फ
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2009-10 का रेल बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी रेलवे जोनों को 'जनता खाना' उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय व क्षेत्रीय भोजन को प्रमुखता दी जाएगी।

बंगाल के रेलयात्री अब माछ-भात, बिहार के यात्री लिट्टी-चोखा का और दक्षिण भारत के रेल यात्री वड़ा-सांबर व इडली-डोसा का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

ममता ने कहा, "रेलगाड़ियों में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। लोगों को गुणवत्ता से भरपूर भोजन मिले, यह हमारी प्राथमिकता होगी। साथ ही रेलगाड़ियों व स्टेशनों पर पेयजल और शौचालयों की सुविधा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। रेलगाड़ियों व स्टेशनों पर साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाएगी।"

उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से नीति बनाई जाएगी, जिससे इन घोषणाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि सरकारी फैसलों के उचित क्रियान्वयन को एक नए निगरानी तंत्र द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
मेघालय के राजभवन में लगभग 50 वर्ष पुराना लोहे का संदूक रहस्य का केंद्र बना हुआ है। कइयों ने इसे खोलने की कोशिश की लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।