• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:57 नवंबर Last Updated :
खेल
बारिश जारी, मैच को संक्षिप्त किए जाने की संभावना
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
सेंट लूसिया, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमों के बीच स्थानीय ग्रास इस्लेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जा रहा तीसरा एकदिवसीय मुकाबला बारिश के कारण समय से शुरू नहीं हो सका है। मैच को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होना था लेकिन तेज हवा के साथ आई बरसात ने खिलाड़ियों को मैदान में जाने से रोक दिया। बहुत संभावना है कि अब मैच 40-40 ओवरों का खेला जाए।

एक घंटा बीत जाने के बाद भी बारिश के रुकने के आसार नहीं दिख रहे हैं। शुरुआती क्षणों में तेज हवाओं ने बादलों को उड़ा दिया था, जिसके कारण बारिश रुकती देख मैदान सुखाने का काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर इस काम को रोक दिया गया है।

बारिश की आशंका के मद्देनजर स्थानीय लोग स्टेडियम तक नहीं पहुंचे हैं। टॉस होने तक मैदान लगभग खाली था। बारिश के मद्देनजर मैच को संक्षिप्त करने पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले, भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं।

भारत ने 26 जून को खेला गया पहला मैच 20 रनों से जीता था। 28 जून को किंग्सटन में ही खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम दो परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है। प्रवीण कुमार की जगह ईशांत शर्मा आक्रमण पंक्ति की कमान संभालेंगे जबकि रवींद्र जडेजा के स्थान पर अभिषेक नायर को मौका दिया गया है। वेस्टइंडीज टीम बिना किसी परिवर्तन के खेल रही है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।