• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  20:01 नवंबर Last Updated :
फोकस
ममता ने लालू के बजट पर सवाल खड़े किए...
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
पिछले पांच वर्षों तक वाहवाही लूट चुके पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के पिछले बजट की विश्वसनीयता पर रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने यादव के कार्यकाल में हुए रेल के कामकाजों के बारे में श्वेत पत्र लाने का ऐलान भी किया।

सुश्री बनर्जी ने वर्ष 2009-10 के लिए रेल बजट पेश करते हुए यादव के कार्यकाल में हुए कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए घोषणा की कि वह पिछले पांच साल के रेलों के कामकाज के आधार पर एक श्वेत पर तैयार करेंगी जिसमें इसकी संगठनात्मक परिचालन और वित्तीय हालत बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे नए लक्ष्य हासिल करने के लिए लघु एवं दीर्घकालिक नीति और कार्ययोजना विकसित करेंगी।
अपने बजट भाषण में उन्होंने यादव द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले पेश किए गए अंतरिम रेल बजट पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वह अंतरिम बजट की समीक्षा करने के लिए बाध्य हैं और समीक्षा के आधार पर यह बहुत स्पष्ट है कि अंतरिम बजट में निर्धारित किए गए अवास्तविक लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सकते और इनमें बीच में ही समीक्षा और सुधार करने की आवश्यकता महसूस हुई।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनके बिहार विरोधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।