• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:57 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
एयर इंडिया कर्मियों की दो घंटे की हड़ताल
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
प्रबंधन द्वारा वेतन में कटौती की चेतावनी के बावजूद एयर इंडिया कर्मियों ने वेतन भुगतान में विलंब के विरोध में दोपहर एक बजे से दो घंटे तक हड़ताल की। एयर इंडिया कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन एयर कॉर्पोरेशन कर्मचारी संघ (एसीईयू) के संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश ने बताया, "हमने दो घंटे की हड़ताल की। हम आंदोलन को शनिवार को भी जारी रखेंगे। हम सभी हवाई अड्डों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।"

हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी से अप्रभावित प्रकाश ने कहा कि हड़ताल से उड़ानें प्रभावित नहीं होंगी। उधर, कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान में एक या दो दिन की देरी से हड़ताल की आवश्यकता नहीं है। वेतन भुगतान में विलंब का कारण उन कर्मचारियों की पहचान करना है, जिन्हें पहले वेतन दिया जाना चाहिए। उड़ानों में विलंब न हो इसके लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि पहले निचले वर्ग के कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा, अन्य को 15 जुलाई को वेतन मिलेगा। कर्मचारियों का कहना है कि तीन जुलाई को वेतन देने के 29 जून के अपने वादे से प्रबंधन पीछे हट गया है।

एसीईयू के महासचिव जेबी कादियान ने कहा कि यदि प्रबंधन वेतन में एक या दो दिन का विलंब करना चाहता है तो यह लिखित रूप में क्यों नहीं देता। विभिन्न यूनियनों ने भी प्रबंधन के साथ बैठक की मांग की है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।