• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:49 नवंबर Last Updated :
समाचार
रेल बजट : भाजपा ने की आलोचना
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश किए गए वर्ष 2009-10 के रेल बजट की आलोचना की है। रेल बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से चर्चा में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, "बजट में जितनी घोषणाएं की गई हैं उन्हें पूरा कर पाना असंभव है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार वादे तो बहुत करती है लेकिन उसे पूरा करने के मामले में वह पीछे रह जाती है।"

उन्होंने कहा कि बजट के क्रियान्वयन तक जनता को इंतजार करना पड़ेगा तभी पता चलेगा कि यह कितना प्रभावशाली है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि रेल बजट में बिहार की घोर उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा, "मैं जिस राज्य का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करता हूं वहां की जनता के साथ रेल बजट में घोर अन्याय किया है।"

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "ममता बनर्जी ने अपने रेल बजट में सभी को खुश करने की कोशिश की है लेकिन वह इनका क्रियान्वयन कर पाती हैं कि नहीं यह देखने वाली बात होगी। उनका बजट अव्यावहारिक है।"
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
ज्योतिरादित्य को रेल मंत्री बनाया जाए। वही संतुष्ट करने वाला बजट प्रस्तुत कर सकते हैं।
hariom, sharmahariom27@yahoo.com, indore
आलोचना सही है
हरिओम , sharmahariom27@yahoo.com, idore
 
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।