पाकिस्तान में 11 आतंकवादी मारे गए
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
रावलपिंडी,
शुक्रवार,
जुलाई 3,
2009
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में सुरक्षा बलों ने एक तालिबान कमांडर समेत 11 आतंकवादियों को मार गिराया।
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बयान में कहा गया कि ये आतंकवादी पिछले 24 घंटों में स्वात और दीर जिले में तलाशी अभियान के दौरान मारे गए।
इस तलाशी अभियान के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया।
बयान में कहा गया कि इन आतंकवादियों के पास से हथियार एवं संचार के सामान जब्त किए गए हैं। जियो टीवी के अनुसार मारे गए 11 तालिबान आतंकवादियों में तालिबान कमांडर नईमुल्ला शामिल है। इसके साथ ही कई अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
जारा खेला इलाके में सुरक्षा बलों ने 16 राइफल, विस्फोटक, पिस्तौल और हथियार बरामद किए हैं।