• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
खेल
विंबलडन : हास को हराकर फाइनल में पहुंचे फेडरर
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पुरुषों के एकल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गए हैं।

शुक्रवार को ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर ने जर्मनी के टॉमी हास को 7-6, 7-5, 6-3 से पराजित किया।

खिताबी मुकाबले में फेडरर की भिड़ंत अमेरिका के एंडी रॉडिक और ब्रिटेन के एंडी मरे के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।

इससे पहले, अमेरिका की विलियम्स बहनें-सेरेना और वीनस की जोड़ी महिला वर्ग के युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है।

विलियम्स बहनों ने शुक्रवार को जिंबाब्वे की कारा ब्लैक और अमेरिका की लेजल हूबर की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी को पराजित किया।

युगल में चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी के तौर पर खेल रहीं विलियम्स बहनों ने यह मैच 6-1, 6-2 से जीता। दोनों बहनें एकल मुकाबले के भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।