• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:49 नवंबर Last Updated :
भारत से
स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या 128 हुई
भाषा
नई दिल्ली, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
देश में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है और शुक्रवार शाम तक 12 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ ही इस तरह के मामलों की संख्या बढ़कर 128 हो गई जिनमें से 82 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है । वैसे केरल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी की मौत इस बीमारी से नहीं हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु-6, कालीकट-2, दिल्ली-2, हैदराबाद और अमृतसर में एक-एक स्वाइन फ्लू मामलों की शाम तक पुष्टि होने के साथ ही इस तरह के मामलों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है जिनमें 82 रोगियों को अस्पताल से छृट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 837 नमूनों की जांच की गई थी।

इधर, मंत्रालय ने मीडिया में आए इस समाचार का खंडन किया है कि केरल में अस्पताल में भर्ती 51 साल के रोगी की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। मंत्रालय का कहना है कि जब इस रोगी के बलगम और लार की जांच राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (दिल्ली) में कराई गई तो वह नकारात्मक पाई गई। इससे स्पष्ट होता है कि इस रोगी की मौत स्वाइन फ्लू से नहीं हुई।

अब तक 837 संदिग्ध रोगियों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और इनमें 128 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इन 837 नमूनों में से 245 नमूने देश के चुने हुए 22 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में स्क्रीनिंग के दौरान तथा सात नमूने पुष्टि वाले रोगियों के संपर्क के चलते सामने आए बाकि लोग स्वयं जांच के लिए आगे आए हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।