• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:57 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
रेल बजट में हिमाचल की अनदेखी : धूमल
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
शिमला, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि शुक्रवार को लोकसभा में प्रस्तुत केन्द्रीय रेल बजट में हिमाचल प्रदेश के हितों की अनदेखी करना ठीक नहीं है।

रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रो. धूमल ने कहा कि यद्यपि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार तथा नई रेल लाइनें बिछाने का मामला समयत्र पर प्रधानमंत्री, केन्द्रीय वित्त मंत्री तथा रेल मंत्री से उठाया फिर भी इसकी अनदेखी की गई है जो अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने समरिक महत्व की मण्डी-मनाली-लेह रेल लाइन, बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन तथा चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाइन के निर्माण का मामला भी केन्द्र में समय पर उठाया है परन्तु यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाइन का तो अंतिम सर्वेक्षण हो चुका था फिर भी उसको बजट में शामिल नहीं किया गया।

प्रो. धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे शांतिप्रिय राज्य की अनदेखी करना राष्ट्र हित में नहीं है, जबकि पूवरेत्तर राज्य तथा जम्मू-कश्मीर जहां कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है, वहां के लिए विशेष पैकेज अथवा विशेष रेल कोरिडोर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। क्या शांतिप्रिय रहने की यह सजा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र की यह नीति हिमाचल प्रदेश के शांतिप्रिय लोगों के व्यापक हित में नहीं है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।