• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  01:05 नवंबर Last Updated :
समाचार
छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक है रेल बजट : रमन
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
रायपुर, शुक्रवार, जुलाई 3, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रेल बजट को राज्य के लिए काफी निराशा जनक बताया। डॉ. सिंह ने रेल बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रेल बजट में छत्तीसगढ़ के लिए कुछ भी खास नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे को अपने कुल राजस्व का कम से कम सोलह प्रतिशत हिस्सा हर साल छत्तीसगढ़ से मिलता है लेकिन उसकी तुलना में केन्द्र सरकार से पिछले पांच वर्ष में राज्य को रेल सुविधाओं के मामले में कुछ भी विशेष नहीं दिया और इस वर्ष के रेल बजट में भी छत्तीसगढ़ की लम्बित मांगो को दरकिनार कर दिया गया।

डॉ. सिंह ने कहा कि यह अत्यंत खेद और दुर्भाग्य का विषय है कि रेल सुविधाओं के मामले में केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ को एक बार फिर छला गया है। उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी ने देश के 50 रेलवे स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय अथवा विश्व स्तर के रेलवे स्टेशनों के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है पर छत्तीसगढ़ के लिए यह निराशा की बात है कि इसमें इस नए राज्य की राजधानी रायपुर को शामिल नहीं किया गया है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
ओबामा के काम का समर्थन करने वालों की संख्या दर में पहली बार 50 प्रतिशत से नीचे तक गिरावट आ गई है।