मनमोहन व गिलानी 16 को मिस्र में मिलेंगे
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुल्तान,
शनिवार,
जुलाई 4,
2009
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी 16 जुलाई को मिस्र के शरम-अल-शेख शहर में मिलेंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कश्मीर मुद्दा व्यापक बातचीत का हिस्सा होगा।
कुरैशी ने कहा कि हाल के जी-8 सम्मेलन के दौरान गिलानी ने मनमोहन सिंह के साथ कश्मीर और पानी के मुद्दे पर चर्चा की थी। कुरैशी ने मुल्तान हवाई अड्डे पर संवाददाताओं को बताया कि दोनों देश आतंकवाद से जूझ रहे हैं। दोनों देशों के संयुक्त प्रयास से ही इस समस्या से निपटा जा सकता है।