पेरू में बस दुर्घटना में 23 की मौत
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लीमा,
शनिवार,
जुलाई 4,
2009
पेरू के दक्षिणी पुनो इलाके में दो यात्री बसों के बीच हुई टक्कर में कम से कम 23 यात्रियों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस ने कहा है कि यह दुर्घटना दक्षिण लीमा से कोई 1,000 किलोमीटर दूर सांता लूसिया जिले में बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7.45 बजे घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अब तक 14 शवों की शिनाख्त कर ली है।