• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:57 नवंबर Last Updated :
भारत से
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन, 30 घायल
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
श्रीनगर, शनिवार, जुलाई 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
पुलिस की गोलीबारी में हुई चार युवकों की मौत और एक अन्य युवक के लापता होने की घटना को लेकर जुमे की नमाज के बाद कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 30 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

अनंतनाग कस्बे में बशारत अहमद नामक एक युवक के गायब होने से नाराज भीड़ उग्र प्रदर्शन पर उतारू हो गई। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 10 सुरक्षा कर्मियों सहित 20 लोग घायल हो गए। युवक को सेना ने 28 जून को अपने कब्जे में लिया था। सेना का कहना है कि युवक को कुछ ही घंटे बाद रिहा कर दिया गया था।

अनंतनाग के एक धार्मिक नेता काजी यासिर ने अहमद के गायब होने के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। उधर, सोपोर कस्बे में भी जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी इस सप्ताह के शुरू में पुलिस की गोली से हुई चार युवकों की मौत के मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संघर्ष में स्थानीय समाचार चैनल के एक कैमरामैन सहित 10 लोग घायल हो गए।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
नेहरू की ऐतिहासिक भूलों के कारण कश्मीर भारत के लिए एक नासूर बन गया है। कश्मीर समस्या का एक मात्र हल संविधान की धारा-370 को समाप्त किए बिना संभव नहीं है। ... पढ़ें
AK.SHARMA, anilsharma83@yahoo.co.in, CHANDIGARH
 
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।