• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:57 नवंबर Last Updated :
खेल
पेस और ब्लैक मिश्रित युगल के फाइनल में
भाषा
लंदन, शनिवार, जुलाई 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारत के लिएंडर पेस ने दसवें ग्रैंडस्लैम खिताब की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को यहां जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ मिलकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के फाइनल में प्रवेश किया।

पेस और ब्लैक की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के स्टीफन हस और स्पेन की वर्जीनिया रूआनो पास्कल की 12वीं वरीय जोड़ी को 71 मिनट में 6-4, 6-4 से मात दी।

पहले सेट में पेस और ब्लैक की जोड़ी ने एक बार सर्विस गंवायी लेकिन दो बार ब्रेक प्वाइंट लेकर 35 मिनट में इसे अपने नाम किया। दूसरे सेट में इन दोनों एक ब्रेक प्वाइंट लिया जबकि अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को ऐसा कोई मौका नहीं दिया।

यह शीर्ष वरीय जोड़ी फाइनल में ब्रिटेन के जेमी र्मे और अमेरिका की लिजेल ह्यूबर तथा बहमास के मार्क नोल्स और जर्मनी की अन्ना लेना ग्रोएनफेल्ड के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।

फ्रेंच ओपन में लुकास डलूही के साथ पुरुष युगल का खिताब जीतने वाले पेस ने अब तक पांच युगल और चार मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।