• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:49 नवंबर Last Updated :
खेल
सीरीज जीतने के मकसद से मैदान में उतरेगा भारत
वार्ता
सेंट लूसिया, शनिवार, जुलाई 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शानदार जीत से उत्साहित टीम इंडिया रविवार को होने वाले शृंखला के चौथे और अंतिम वनडे को जीतकर इतिहास बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम के पास वेस्टइंडीज में इतिहास बनाने का अच्छा अवसर है। भारतीय टीम ने आखिरी बार वर्ष 2001-02 में यहां वनडे सीरीज जीती थी। लेकिन, उसके बाद से टीम इंडिया अभी तक वहां वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में कप्तान धोनी के लिए कैरेबियाई जमीन पर इतिहास बनाने का अच्छा अवसर है।

भारत ने शुक्रवार को तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को छह विकेट से मात दी थी। भारत के लिए इस मैच में खुशी की बात ये रही कि उसके दोनों ओपनर गौतम गंभीर और दिनेश कार्तिक ने इस मैच में रन बनाए और टीम को एक सधी शुरुआत दी। इससे पहले टीम काफी समय से अपने ओपनरों की अच्छी शुरुआत के इंतजार में तरस रही थी लेकिन इस मैच के बाद धोनी की चिंता इस तरफ से खत्म हो गई होगी। इसके अलावा कप्तान धोनी भी इस मैच में अपनी पुरानी रंगत में दिखे।

जाहिर तौर पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस स्वर्णिम अवसर को भुनाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। धोनी की सेना को पता है कि अगर वे वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने में कामयाब रहे तो ट्वेंटी-20 विश्वकप के सुपर आठ चरण से बाहर होने का गम कम हो जाएगा। धोनी ने इस सीरीज के शुरू में ही कहा था कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शृंखला जीतकर अपने देशवासियों को तोहफा देना चाहेंगे। जाहिर है टीम के सभी खिलाड़ी अपने कप्तान की इस चाहत को पूरा करने की कोशिश करेंगे। युवराज सिंह तीसरे मैच में नहीं चले थे ऐसे में वह भी अंतिम मैच में अपना धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।