• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
भारत से
केरल मुद्दे पर माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक
भाषा
नई दिल्ली, शनिवार, जुलाई 4, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
माकपा की केरल इकाई में गुटबाजी और प्रमुख नेताओं के बीच खुले मतभेदों को समाप्त करने के लिए पार्टी पोलित ब्यूरो की बैठक हो रही है।

दो दिवसीय इस बैठक में पार्टी महासचिव प्रकाश करात, एस रामचंद्रन पिल्लई, विमान बोस, वीएस अच्युतानंदन और पी विजयन भी शामिल हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं।

पार्टी की यह दो दिवसीय विशेष बैठक मुख्यमंत्री अच्युतानंदन और राज्य सचिव विजयन के बीच खुले टकराव की स्थिति की पृष्ठभूमि में हो रही है।

पोलित ब्यूरो सदस्य एम के पांधे ने बैठक के पूर्व संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम दो दिन की बैठक कर रहे हैं। मैं बैठक के नतीजे के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता।’’ उनसे सवाल किया गया था कि क्या पार्टी केरल में किसी नेता के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि एसएनएसी लवलीन रिश्वत मामला सहित केरल के सभी मुद्दों पर बैठक में विचार किया जाएगा। लवलीन मामले में विजयन आरोपों का सामना कर रहे हैं।

केंद्रीय समिति की जून में हुई बैठक के बाद करात ने कहा था कि शीर्ष निर्णायक इकाई ने फैसला किया था कि विवादों का अंत जल्द होना चाहिए।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।