मारुति ने लांच की नई ग्रांड विटारा
भाषा
नई दिल्ली,
शनिवार,
जुलाई 4,
2009
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने एसयूवी ग्रांड विटारा का उन्नत संस्करण लांच किया जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16.67 लाख रुपये से 17.97 लाख रुपये के बीच है।
मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग) मयंक पारीक ने एक बयान में कहा, ‘‘विश्वभर में काफी लोकप्रिय हो चुकी ग्रांड विटारा सुजुकी रेंज में एक महत्वपूर्ण मॉडल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर एसयूवी की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए ग्रांड विटारा 2.4 में अधिक शक्ति एवं 4 गुणा 4 ड्राइव की लाजवाब खूबी है और इसे प्रतिस्पर्धी कीमत पर लांच किया गया है।’’