• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  00:56 नवंबर Last Updated :
समाचार
बजट से बाजार मायूस, सेंसेक्स 870 अंक गिरा
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, सोमवार, जुलाई 6, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
आम बजट से निराश देश के शेयर बाजारों में साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 870 और निफ्टी 259 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 869.65 अंकों (5.83 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,043.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15,097.87 के ऊपरी स्तर और 13,959.44 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 49.7 अंकों की वृद्धि के साथ खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 258.55 अंकों (5.8 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,165.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,479.80 के सर्वोच्च और 4,133.70 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 5.35 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,429.60 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 268.34 अंकों (5.17 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,918.88 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 262.08 अंकों (4.50 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,562.87 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, रियल्टी, पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) और धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। बैंकों के शेयर मूल्यों में 8.17 प्रतिशत,रियल्टी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 7.28 प्रतिशत, सीजी के शेयर मूल्यों में 7.02 प्रतिशत और धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 6.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।