• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  00:56 नवंबर Last Updated :
समाचार
व्यय अनुमान बढ़कर 10,20,838 करोड़ हुआ
भाषा
नई दिल्ली, सोमवार, जुलाई 6, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा में आम बजट 2009-10 पेश करते हुए कहा कि बजट अनुमान 2009-10 में 10,20,838 करोड़ रुपये के कुल व्यय की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि उक्त राशि में 6,95,689 करोड़ रुपये का गैर योजना व्यय और 3,25,149 करोड़ रुपये का योजना व्यय शामिल है। वित्त वर्ष 2008.09 की तुलना में गैर योजना व्यय में 37 फीसदी की वृद्धि की गई है, जबकि योजना व्यय में 34 फीसदी की वृद्धि की गई है।

इस तरह से वर्ष 2008-09 के मुकाबले वर्ष 2009-10 में व्यय में कुल 36 फीसदी की वृद्धि की गई है। मुखर्जी ने कहा कि गैर-योजना व्यय में बढ़ोतरी की मुख्य वजह छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, वर्धित खाद्य सब्सिडी और वर्ष 2008-09 में अधिक राजकोषीय घाटे की वजह से उच्च ब्याज की अदायगी का होना है।

उन्होंने कहा कि ब्याज अदायगी 2,25,511 करोड़ रुपये अनुमानित हैं, जो 2009-10 में गैर-योजना व्यय का लगभग 36 फीसदी है। सब्सिडी के लिए कुल प्रावधान वर्ष 2008-09 में 71,431 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2009-10 में 1,11,276 करोड़ रुपये हो गया।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।