• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:10 नवंबर Last Updated :
फोकस
वैज्ञानिकों ने पहली बार बनाया मानव शुक्राणु
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन, बुधवार, जुलाई 8, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
वैज्ञानिकों ने पहली बार प्रयोगशाला में मानव शुक्राणु बनाने में सफलता हासिल की है। शुक्राणु बनाने में गर्भ के स्टेम सेल का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक से नपुंसकता के साथ ही जेनेटिक बीमारियों के अध्ययन में भी सफलता मिलने की उम्मीद है।

न्यूकैसल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर करीम नायेरनिया के नेतृत्व में और नार्थ ईस्ट इंग्लैंड स्टेल इंस्टीट्यूट के सहयोग से एक नई तकनीक का विकास किया है। इस तकनीक के जरिये प्रयोगशाला में मानव शुक्राणु का बनना अब संभव हो गया है।

प्रोफेसर करीम ने कहा, "यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे शोधकर्ताओं को शुक्राणु के अध्ययन में मदद मिलेगी कि कैसे शुक्राणु का निर्माण होता है। इससे इस बात को समझने में भी मदद मिलेगी कि पुरुषों में नपुंसकता क्यों और कैसे होती है।"

उन्होंने कहा कि इससे उन दंपतियों को मदद करने में सहायता मिलेगी, जो नपुंसकता की वजह से बच्चे पैदा करने से वंचित रह जाते हैं। इस तकनीक से ऐसे बच्चे पैदा किए जा सकेंगे, जो जेनेटिक रूप से उनके अपने होंगे।

उन्होंने कहा कि शोधकर्ताओं की टीम को विश्वास है कि इस तकनीक से इस बात का अध्ययन करने में भी मदद मिलेगी कि जेनेटिक बीमारियां कैसे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित होती हैं। यह शोध 'स्टेम सेल और विकास' में बुधवार को प्रकाशित किया गया है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
This is going to be a milestone for the people suffering from infertility. This will prevent stealing of sperms for personal usage by unscrupulous persons. पढ़ें
Prabhjot, pskakkar@mail.com, Chadigarh
 
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।