• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 22,  2009  14:30 नवंबर Last Updated :
भारत से
संसद में भी दिखने लगा भाजपा का भीतरी कलह
भाषा
नई दिल्ली, बुधवार, जुलाई 8, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
भाजपा के भीतरी कलह का साया संसद में भी दिखने लगा है। रेल और आम बजट पर संसद में होने वाली चर्चा को प्रारंभ करने का अवसर नहीं दिए जाने पर कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बहस में बाद में हिस्सा लेने से ही इनकार कर दिया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा लोकसभा में बजट पर होने वाली चर्चा की शुरुआत पार्टी की ओर से करना चाहते थे। लेकिन मुरली मनोहर जोशी द्वारा स्वयं का नाम आगे बढ़ाने से सिन्हा ने चर्चा में ही हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। गुरुवार को आम बजट पर सदन में होने वाली चर्चा की पार्टी की ओर से शुरुआत जोशी करेंगे।

पार्टी सिन्हा को यह कह कर मनाने का प्रयास कर रही है कि बाद में वित्त विधेयक पर होने वाली चर्चा के समय पार्टी की ओर से उन्हें पहला वक्ता बनाया जाएगा।

इसी तरह रेल बजट पर शाहनवाज हुसैन चर्चा शुरू करने की इच्छा रखते थे, जैसा कि पिछली बार उन्हें अवसर दिया गया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने सदन में पार्टी की उप नेता सुषमा स्वराज से यह इच्छा भी जताई, लेकिन पार्टी ने अनंत कुमार से यह चर्चा शुरू कराई। कहा जाता है कि इसी से नाराज हुसैन ने रेल बजट में बाद में चर्चा में हिस्सा लेने की पेशकश को ठुकरा दी।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
अपने अंहकार को नियंत्रित कीजिए सांसद महोदय, पार्टी पहले ही बुरी तरह से टूट चुकी है। आपके निजी स्वार्थ तभी तक चलेंगे जब तक पार्टी है। पार्टी की नींव मजबूत ... पढ़ें
प्रमोद जैन, pramodjain3@gmail.com, अहमदाबाद
 
खोजें
 
फोकस
मेघालय के राजभवन में लगभग 50 वर्ष पुराना लोहे का संदूक रहस्य का केंद्र बना हुआ है। कइयों ने इसे खोलने की कोशिश की लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।