• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 7,  2009  22:10 नवंबर Last Updated :
फोकस
अब बने रह सकेंगे ‘सदा जवान’
भाषा
वाशिंगटन, बृहस्पतिवार, जुलाई 9, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले कुछ समय में सदा जवान बने रहने का आपका सपना साकार हो सकेगा। वैज्ञानिक ऐसी दवा बनाने के बहुत करीब हैं, जो मनुष्य को सदा जवान बने रहने और लंबी उम्र पाने में मददगार साबित होगी।

‘नेचर’ जरनल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी प्रशांत के पूर्वी द्वीप में मिट्टी में मौजूद जीवाणुओं से वैज्ञानिकों ने एंटीफंगल एजेंट रैपामायसिन की पहचान की है, जिसमें जीवन की प्रत्याशा को बढ़ाए रखने की क्षमता होती है।

टेक्सॉस स्थित बाशरेप इंस्टीट्यूट फॉर लॉन्गेटिविटी एंड एजिंग स्टडीज के निदेशक डॉ. एलेन रिचर्डसन ने बताया कि इस पदार्थ पर और अधिक शोध किए जा रहे हैं, जिससे सदा जवान बनाए रखने वाली गोली बनाई जा सके।

पिछले 35 वर्षों से इस विषय पर अध्ययन कर रहे डॉ. रिचर्डसन ने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने जीवन में लोगों के लिए ऐसी दवा बना पाउंगा, लेकिन रैपामायसिन ने इस दिशा में आशा जगाई है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने जब चूहों में इस दवा का प्रयोग किया तो उससे नर में 28 फीसदी और मादा में 38 फीसदी तक जीवन प्रत्याशा में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई।
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
Bahut achhi baat hai ki aadmi apne aap ko hamesha javan dekhega. aur admi chahata bhi yahi hai ki vah hamesa javaan dikhe.
ganesh, ganeshgupta@orientfashions.com, gurgaon
ये कुदरत के खिलाफ है इस काम को अगर भगवान के पास रहने दें तो अच्छा होगा।
राज शर्मा, good_morning06@rediffmail.com, सोलन
 
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।