• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
भारत से
कश्मीर मुठभेड़ : लश्कर का आतंकी मारा गया
भाषा
बृहस्पतिवार, अगस्त 27, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के केशवन में सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर सेना तथा पुलिस के एक संयुक्त दल ने तड़के केशवन के जंगल वाले इलाके को घेर कर खोजबीन शुरू कर दी।

खोजबीन अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान बाद में मोहम्मद यूसुफ उर्फ अबू सलीम के रूप में की गई है। आखिरी खबर मिलने तक इलाके में मुठभेड़ जारी थी।

उधर, रियासी जिले के मोहोर में मंगलवार को एक अन्य मुठभेड़ में सेना और पुलिस की घेरेबंदी को तोड़कर दो उग्रवादी भागने में सफल हो गए। सुरक्षाबलों ने इन आतंकवादियों को खोज निकालने के लिए अभियान चलाया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की रात इसी इलाके में एक अन्य मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया तथा एक सेनाकर्मी और एक नागरिक शहीद हो गया। पिछले एक पखवाड़े में मोहोर इलाके में चार अलग-अलग मुठभेड़ों में दस आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।