अमेरिका : आठ महीने में 84 बैंक हुए बंद
भाषा
न्यूयॉर्क,
रविवार,
अगस्त 30,
2009
अमेरिका में बैंक बंद होने का सिलसिला जारी है और आठ महीने से कम समय में यह संख्या 84 तक पहुंच गई। वित्तीय संकट की मौजूदगी का स्पष्ट संकेत देते हुए तीन और बैंक ऐफिनिटी बैंक, मेनस्ट्रीट बैंक और ब्रैडफर्ड बैंक शुक्रवार को बंद हो गए।
इस साल अब तक पिछले साल के मुकाबले तीन गुना अधिक बैंक धराशायी हुए। पिछले साल अब तक 25 बैंक बंद हुए थे। बैंकों की जमा का बीमा करने वाली नियामक संस्था फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) ने पिछले सप्ताह कहा कि जोखिम झेलने वाले बैंकों की तादाद बढ़कर 416 हो गई। एफडीआईसी के मुताबिक तीन बैंकों के दिवालिया होने से एजेंसी पर 44.6 करोड़ डॉलर का बोझ आएगा। अर्थव्यवस्था में सुधार के संभावित संकेत दिख रहे हैं लेकिन छोटे बैंक और बचत संस्थाओं का तेजी से बंद होना जारी है।