• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
दुनिया से
अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा डिस्कवरी
वार्ता
फ्लोरिडा, सोमवार, अगस्त 31, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी दो दिन की यात्रा के बाद खाद्य सामग्री और उपकरणों को लेकर रविवार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) के प्रवक्ता रोब नेवीआस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और डिस्कवरी का मिलन बहुत आसानी से संपन्न हो गया है। यह यान 365 किलोमीटर की दूरी तय करके भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 14 मिनट पर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। अपनी नौ दिवसीय अभियान के दौरान डिस्कवरी के अंतरिक्ष यात्री यान से करीब सात टन वजनी साजो सामान को उतारेंगे।

इसके अलावा अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन को तैयार करने के लिए तीन बार अंतरिक्ष में चहल कदमी करेंगे। पहली चहल कदमी के अंतर्गत मंगलवार को अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन के अमोनिया टैंक को बदलेंगे। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की निर्माण परियोजना करीब सौ अरब डॉलर की है जिसे विश्व के 16 देश मिलकर बना रहे हैं। दिसंबर 1998 में शुरू हुई इस परियोजना के अगले वर्ष के अंत तक पूरा होने की संभावना है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।