• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
बिजनेस
मारुति सुजुकी की बिक्री में 42% की शानदार बढ़त
वार्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, सितंबर 1, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
वैश्विक मंदी से ऑटो क्षेत्र के सबसे ज्यादा प्रभावित होने के बावजूद देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की बिक्री में इस वर्ष के अगस्त महीने में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 41.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की 54 फीसदी हिस्सेदारी वाली इस कंपनी ने अगस्त 2009 में कुल 84,808 वाहन बेचे, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 59,908 रही थी। कंपनी की घरेलू बिक्री भी इस अवधि में पिछले वर्ष के अगस्त के 54,113 वाहनों की तुलना में 29.3 फीसदी अधिक अर्थात 69,961 वाहन रही।

निर्यात क्षेत्र में भी कपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। कपंनी ने अगस्त में पिछले वर्ष की समान अवधि के 5795 वाहनों की तुलना में 14,847 वाहनों का निर्यात किया। इस लिहाज से यह बढ़ोतरी 156.2 फीसदी रही।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।