• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 10,  2010  01:56 फरवरी Last Updated :
दुनिया से
मुशर्रफ के बचाव में सामने आया सऊदी अरब
वार्ता
लाहौर, बुधवार, सितंबर 2, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने पाकिस्तान सरकार को आगाह किया है कि वह पूर्व राष्ट्रपति जनरल मुशर्रफ पर कोई मुकदमा न चलाएं अन्यथा सऊदी अरब से उसके संबंध खराब हो सकते हैं। सऊदी अरब के शाही परिवार के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक के साथ मुलाकात में भी शाह अब्दुल्ला ने स्पष्ट संदेश दिया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पीएमएल एन तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच विवाद तथा मुशर्रफ के खिलाफ कोई भी कार्रवाई पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता ला सकती है।

इस बीच सऊदी अरब के जेद्दा में मंगलवार शाम जनरल मुशर्रफ के आगमन के लिए राजकीय प्रोटोकाल की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार जनरल मुशर्रफ को लंदन से लाने के लिए सऊदी अरब ने विशेष विमान भेजा था। सूत्रों के अनुसार शाह अब्दुल्ला ने पीएमएल एन के नेता नवाज शरीफ से भी जनरल मुशर्रफ पर मुकदमा चलाने की उनकी मांग को वापस लेने के लिए बात की है। हालांकि पीएमएल (एन) ने इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ऐसा माना जाता है कि सऊदी अरब जनरल मुशर्रफ के राष्ट्रपति पद छोड़ने के वक्त भी मध्यस्थ बना था। सऊदी अरब ने जनरल मुशर्रफ से वादा किया था कि उन पर पाकिस्तान में कोई कार्रवाई नहीं होने देगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
लंदन में उस वक्त बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में घबराहट फैल गई जब बस के मुस्लिम चालक ने अचानक बस रोक दी और नमाज अता करने लगा।